loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पुणे में अवैध शराब ने ली 15 जानें, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत इंफो : महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

कई इलाकों में बेची गई थी अवैध शराब
जांच के मुताबिक जहरीली शराब को योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार किया था। आरोपी ने यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की थी। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल क्षेत्रों में लोगों ने इस शराब का सेवन किया।शराब पीने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। देखते ही देखते मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मामले
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहरीली शराब में किन खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *