Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

चंडीगढ़ जमीन घोटाले में ED का एक्शन, बड़े कारोबारी के ठिकाने पर छापा

भारत इंफो : चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में सोमवार सुबह करीब 7 बजे ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर पर छापा मारा। उन पर न्यू चंडीगढ़ में जमीन से जुड़े कथित फ्रॉड का आरोप है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का मोहाली जिले के जीरकपुर में ‘चंडीगढ़ रॉयल सिटी’ नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है।

बताया जा रहा है कि उनके ही बिजनेस पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने वर्ष 2023 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसी मामले की जांच के तहत ED ने यह कार्रवाई की है।

मोतिया रॉयल एस्टेट कंपनी से जुड़ा मामला
प्रवीण कांसल मोतिया रॉयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। कंपनी में उनकी पत्नी और भाई भी पार्टनर बताए जा रहे हैं।शिकायतकर्ता प्यारे लाल गर्ग ने विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्हें न्यू चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदने के लिए निवेश करवाया गया था।

धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम कराने का आरोप
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर धोखे से जमीन का मालिकाना हक बदलवाकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। फिलहाल ED की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर अभी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *