loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

गुरदासपुर में PCS अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, जमीन गबन मामले में कार्रवाई

भारत इंफो : पंजाब के गुरदासपुर में शुक्रवार सुबह पट्टी (तरनतारन) पुलिस ने PCS अधिकारी और SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर-राजस्थान नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन से जुड़े कथित गबन मामले की जांच के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे उनके सरकारी निवास पर पहुंचकर गिरफ्तारी की। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस लगातार दस्तावेजों व वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का आरोप
अनुप्रीत कौर रंधावा पर आरोप है कि तरनतारन के पट्टी में SDM रहते हुए उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितताएं कीं। आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान सरकार की ओर से जारी मुआवजा राशि उन लोगों के खातों में ट्रांसफर करवाई गई, जिनके नाम पर जमीन नहीं थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन की जांच चल रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले में कई दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

पूर्व SDM ने 2018 में दी थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, पट्टी के पूर्व SDM नवराज सिंह बराड़ ने 5 सितंबर 2018 को तत्कालीन DC प्रदीप सभ्रवाल को इस कथित गड़बड़ी संबंधी शिकायत सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 के बीच भूमि अधिग्रहण के बदले सरकार द्वारा जारी की गई राशि में अनियमितता हुई।

आरोप के अनुसार, करीब 1.63 करोड़ रुपये की रकम 5 अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ी और अब पुलिस ने PCS अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *