भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ज्ञान सिंह लंबे समय तक आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े रहे और कई चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
चुनावी कैंपेन में निभाई अहम भूमिका
ज्ञान सिंह मान संगरूर जिले के गांव सतौज के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2012 के विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। साल 2013 में आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही वह संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे। इसके बाद 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी के रूप में भी काम किया।
धुरी चुनाव में भी निभाई थी जिम्मेदारी
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में ज्ञान सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धुरी में कार्यालय प्रभारी के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। चुनावी रणनीति और कैंपेन मैनेजमेंट में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक भाजपा में उनकी एंट्री को खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
मालवा में BJP को मिल सकती है मजबूती
ज्ञान सिंह की भाजपा जॉइनिंग को पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे मालवा बेल्ट में भाजपा को संगठनात्मक स्तर पर फायदा मिल सकता है। ज्ञान सिंह ने स्नातक तक की पढ़ाई की है और लंबे समय से सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं।