loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

लुधियाना कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, बीच में अटकी लिफ्ट; 17 लोग 20 मिनट तक फंसे रहे

भारत इंफो : पंजाब के लुधियाना अदालत परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तकनीकी खराबी के कारण पब्लिक लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। लिफ्ट में 2 वकील, 1 पुलिसकर्मी सहित कुल 17 लोग सवार थे, जो करीब 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे और बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे।

वकीलों की सूझबूझ से हुआ रेस्क्यू
स्थिति गंभीर होते देख बाहर मौजूद एडवोकेट परमिंदर सिंह कुक्की और एडवोकेट राहुल शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला। बताया जा रहा है कि लिफ्ट गेट से करीब 1 फीट नीचे अटक गई थी, जिसके कारण अंदर फंसे लोगों को खींचकर बाहर निकालना पड़ा।

सभी लोग सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
वकीलों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से सभी 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों के मुताबिक अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो हालात गंभीर हो सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *