loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर के पॉश इलाके में चोरी, गैस एजेंसी से नकदी और आईफोन ले उड़ा चोर

भारत इंफो : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में स्थित एक गैस एजेंसी के दफ्तर को चोर ने निशाना बनाया। देर रात हुई इस घटना में चोर भारी मात्रा में नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर आराम से दफ्तर के अंदर घुसता है और तिजोरी से नकदी व फोन निकालकर फरार हो जाता है।

सुबह साढ़े 8 बजे घटना का पता चला
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह एजेंसी के मैनेजर विक्की दफ्तर खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि सभी ताले टूटे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में चोर देर रात करीब 3 से 3:15 बजे के बीच वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। इसके बाद तुरंत एजेंसी मालिक को सूचित किया गया और पुलिस को शिकायत दी गई।

एक्टिवा पर आया, पैदल पहुंचा दफ्तर तक
जानकारी के मुताबिक, चोर एक्टिवा पर सवार होकर आया था, लेकिन उसने वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह पैदल दफ्तर तक पहुंचा और पीछे के रास्ते से अंदर घुसकर करीब 50 हजार रुपये नकद और एक आईफोन चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *