loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्रालय में फेरबदल, इन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

भारत इंफो : पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल किया है। उनके पास मौजूद विभागों की जिम्मेदारी अब अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है। भुल्लर के पास परिवहन और जेल विभाग थे। अब परिवहन विभाग की जिम्मेदारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दी गई है, जबकि जेल विभाग डॉ. रवजोत को सौंपा गया है।सरकार की ओर से यह कदम प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया गया है। विभागों का तुरंत पुनर्वितरण कर यह सुनिश्चित किया गया है कि दोनों अहम मंत्रालयों का कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *