loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में कार जलाने का मामला! पीड़ित ने SHO पर लगाए गंभीर आरोप

भारत इंफो : जालंधर के पतारा इलाके में कार को आग लगाने का मामला अब विवादों में घिर गया है। घटना को दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़ित सुखजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि थाना पतारा के SHO राम किशन ने कार्रवाई के बदले पैसे मांगे। इस दावे को लेकर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें पैसों को लेकर बातचीत सुनी जा सकती है।

घर में खड़ी ब्रेजा कार को लगाई गई थी आग
सुखजीत सिंह ने बताया कि वह 11-12 मई 2024 की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था, तभी उसकी ब्रेजा कार में आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने मेजर सिंह और जगजीत सिंह पर शक जताया, जिनसे उसकी पुरानी रंजिश थी।

इंसाफ के लिए कोर्ट का सहारा
पीड़ित ने आगे बताया कि SSP हरकमलप्रीत सिंह खख के आदेश पर FIR दर्ज हुई, लेकिन इसके बाद जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई। लगातार निराशा के बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उसका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता और कथित भ्रष्टाचार के चलते उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *