loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

ईरान की दो टूक : मुआवजे और प्रतिबंधों की समाप्ति के बिना नहीं थमेगी जंग

भारत इंफो : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। ईरानी नेतृत्व ने कड़े शब्दों में कहा है कि वह मौजूदा जंग से तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक कि उसे हुए नुकसान की पूरी भरपाई नहीं हो जाती। ईरान ने साफ कर दिया है कि केवल युद्धविराम से बात नहीं बनेगी, बल्कि उसे आर्थिक और रणनीतिक सुरक्षा के ठोस आश्वासन चाहिए।

प्रतिबंधों की समाप्ति और अमेरिकी गारंटी की शर्त
ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने देश की मांगें दुनिया के सामने रखी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंधों को तुरंत हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही, ईरान ने अमेरिका से इस बात की लिखित और ठोस गारंटी मांगी है कि भविष्य में वह ईरान के आंतरिक या क्षेत्रीय मामलों में किसी भी तरह की दखलंदाजी नहीं करेगा।

इजरायल और नेतन्याहू पर जंग खींचने का आरोप
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने भी देश के गुस्से को स्वर देते हुए कहा है कि जनता हमलावरों को सख्त सजा देने की मांग कर रही है। ईरान का दावा है कि यह संघर्ष महज एक हफ्ते के भीतर समाप्त हो सकता था, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अड़ियल रणनीति की वजह से यह युद्ध लंबा खिंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *