loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

न्यूयॉर्क के ला ग्वार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान फायर ट्रक से टकराया प्लेन

भारत इंफो : अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला ग्वार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद एक फायर इंजन (दमकल की गाड़ी) से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से हताहतों की सटीक संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कनाडा से आ रही थी फ्लाइट
यह विमान कनाडा एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, जो मॉन्ट्रियल से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क पहुंचा था। जैसे ही पायलट ने विमान को रनवे पर उतारा, वहां पहले से मौजूद एक फायर ट्रक के साथ इसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और आपातकालीन सेवाओं ने मोर्चा संभाल लिया। विमान से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर इवैक्युएशन और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन ठप
इस आपात स्थिति को देखते हुए ला ग्वार्डिया एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। रनवे पर हुए हादसे के कारण सुरक्षा और जांच के मद्देनजर एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की समीक्षा के बाद ही उड़ानों को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *