loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

DM रंधावा के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

भारत इंफो : पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में परिवार ने सख्त रुख अपना लिया है। रंधावा के परिजन आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप
रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते बच्चों को उनके मामा के घर भेजना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद भी स्कूल की ड्यूटी के बाद अपने मायके चली जाती थीं, ताकि सुरक्षित रह सकें।

परिवार में डर और गुस्सा
इस पूरे मामले को लेकर परिवार में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। पत्नी का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। वहीं रंधावा की मां ने भी भावुक होकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए, उन्होंने हमारे घर को पूरी तरह उजाड़ दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *