loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर में 1-2 नहीं बल्कि इतने स्कूलों को मिली धमकी, SP आकर्षि जैन का आया बयान

भारत इंफो : जालंधर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के आधा दर्जन नामी स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन और पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जालंधर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

घबराएं नहीं, पुलिस स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है -SP
इस संवेदनशील मामले पर एसपी आकर्षि जैन ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराने या पैनिक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। एसपी जैन के अनुसार, साइबर सेल की टीम ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस साजिश के पीछे के दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के उच्च अधिकारी, साइबर टीम और संबंधित थानों के एसएचओ लगातार स्कूल मैनेजमेंट के संपर्क में हैं।

इन प्रमुख संस्थानों को मिला धमकी भरा मेल, एहतियातन स्कूलों में छुट्टी
पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल मुख्य रूप से डिप्स स्कूल, एपीजे स्कूल, सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल को मिले हैं। सुरक्षा के मद्देनजर एपीजे स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत कदम उठाते हुए बच्चों की छुट्टी कर दी है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली ट्रेनों और विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *