loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

श्री दरबार साहिब जाते परिवार की Thar में लगी अचानक आग, कुछ ही मिनटों में गाड़ी राख

भारत इंफो : अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार की महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब मोगा से परिवार श्री दरबार साहिब की ओर जा रहा था और पार्किंग के पास पहुंचा ही था कि उनकी गाड़ी से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।

पार्किंग के पास अचानक उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार परिवार श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर पहुंचा था। जैसे ही उनकी थार गाड़ी पार्किंग के पास पहुंची, उसमें से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही गाड़ी में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित
गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य गाड़ी से बाहर निकल आए। इस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कुछ ही मिनटों में महंगी थार गाड़ी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि गाड़ी को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस कर रही आग लगने के कारणों की जांच
घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी में आग किन कारणों से लगी। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *