loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

भारत इंफो : जालंधर के लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरु नानकपुरा निवासी अरुण के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

130 की स्पीड से आ रही कार ने मारी टक्कर
मामले की जानकारी देते हुए कपिल नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा फ्लाईओवर के पास हुआ। वह अपनी कार में सवार होकर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक वेन्यू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर ही हुई मौत
चश्मदीदों के मुताबिक बाइक सवार अपनी दिशा में जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया। टक्कर के बाद कार चालक को इस बात का अंदाजा हो गया था कि बाइक सवार की मौत हो चुकी है। इसी कारण वह मौके पर रुके बिना वहां से भाग निकला।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही फरार कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकानदार ने भी बताई पूरी घटना
वहीं पास की दुकान के मालिक मनजीत कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी थी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *