loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

खाड़ी संकट में फंसे पंजाबियों के लिए बड़ा ऐलान, सीएम ने जारी किए नंबर

भारत इंफो : मध्य-पूर्व में बिगड़ते हालात के बीच विदेशों में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भगवंत मान ने खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

सीएम ने जारी किए इमरजेंसी संपर्क नंबर
मुख्यमंत्री ने बताया कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण कई पंजाबियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार के NRI विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत संपर्क कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

NRI Wing Punjab 24/7 Control Room
0172-2260042
0172-2260043
What’s App No
+91 94787 79112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *