loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

दिल्ली शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, बयान देते भावुक हुए पूर्व सीएम

भारत इंफो : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं और आरोप साबित नहीं होते।

फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल
इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया। कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से लगातार शराब घोटाले के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए और न्याय हुआ है।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल ने अपने बयान में मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आज़ाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था। उनका आरोप था कि भाजपा ने उनकी पार्टी को खत्म करने के लिए बड़े नेताओं को जेल भेजा।

पार्टी को खत्म करने की साजिश का दावा
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर राजनीतिक दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर महीनों तक जेल में रखा गया और उनके सहयोगियों को भी लंबे समय तक हिरासत में रहना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *