loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 16°C
Breaking News

जालंधर में पूर्व पार्षद पति समेत 9 पर FIR, PPR Market में GST अधिकारियों को बनाया था बंधक

भारत इंफो : जालंधर के PPR Market में GST विभाग की टीम को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कारोबारी मेजर सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत के आधार पर की गई।

पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों में इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और पांच अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सभी पर सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने और ड्यूटी में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सर्च के दौरान रोका काम
शिकायत में बताया गया कि 16 फरवरी को विभाग की टीम आरोपियों के रियल एस्टेट कार्यालय में सर्च करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान टीम को काम करने से रोका गया और जानबूझकर जांच प्रक्रिया में व्यवधान डाला गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर सरकारी कार्रवाई में हस्तक्षेप किया।

दुर्व्यवहार कर बंधक बनाने का आरोप
प्रशांत कुमार के अनुसार आरोपियों ने टीम के साथ बदसलूकी की और कुछ समय के लिए उन्हें कार्यालय में ही रोक कर रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से अधिकारियों को बाहर निकाला गया। मौके से एक DVR भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद 48 घंटे के भीतर उसकी कॉपी पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है।

GST टीम को 3 घंटे तक बनाया था बंधक
जानकारी के अनुसार रेड के दौरान GST टीम को करीब 2 से 3 घंटे तक अंदर रोके रखा गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *