loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

ASI और होमगार्ड हत्या के मामले पुलिस का एनकाउंटर, आरोपी गोली लगने से जख्मी

भारत इंफो : गुरदासपुर में गांव आदियां स्थित पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान अशोक कुमार और गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल दो आरोपी गांव आदियां के रहने वाले रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह हैं, जबकि तीसरा आरोपी गांव आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं आज सुबह पुलिस ने पुराना शाला इलाके में कार्रवाई करते हुए रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *