भारत इंफो : पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें UK के कोड वाले विदेशी नंबर से लगातार कॉल और मैसेज किए जा रहे हैं, जिनमें गंभीर नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।
मैसेज कर दी यह धमकी
सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने पहले व्हाट्सऐप कॉल की और फिर मैसेज भेजकर लिखा कि “जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा। अब वह इंतजार नहीं करेगा और सीधे नुकसान पहुंचाएगा।”
घर हो चुका है हमला
जानकारी यह भी सामने आई है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को धमकी भरे फोन मिल चुके हैं और उनके घर पर अज्ञात बदमाशों की तरफ से फायरिंग की घटना हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।