loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, ‘सात पुश्तें’ मिटाने की चेतावनी

भारत इंफो : बॉलीवुड के ‘सिंघम’ फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। लॉरेंस गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से दोनों को दोबारा धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इस धमकी के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के पास गए तो भुगतोगे अंजाम
धमकी में विशेष रूप से रणवीर सिंह को निशाना बनाया गया है। दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने ही रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। गैंगस्टर ने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।” बता दें कि 10 फरवरी को रणवीर को पहली धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

परिवार और मैनेजर्स की जासूसी का दावा
धमकी देने वाले ने दावा किया है कि उनके पास रणवीर और रोहित के सभी मैनेजर्स और परिवार के सदस्यों की पल-पल की जानकारी है। संदेश में लिखा है, “तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।” यह चेतावनी स्पष्ट रूप से दोनों को कानूनी कार्रवाई से पीछे हटने के लिए दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *