Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर में CM भगवंत मान का ‘जन-संवाद’, NRI और स्थानीय लोगों की सुनी फरियाद

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपनी जालंधर रिहायश पर आम जनता के साथ सीधा संवाद किया। सरकारी कामकाज और विकास योजनाओं को रफ्तार देने के उद्देश्य से आयोजित इस ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम में सीएम मान ने लोगों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले इस दो घंटे के सत्र में दर्जनों प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

NRI की जमीन का मुद्दा और सीएम का आश्वासन
मुख्यमंत्री से मिलने विशेष रूप से इंग्लैंड से एक एनआरआई पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी जमीन से जुड़ा विवाद सीएम के समक्ष रखा। मुलाकात के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सीएम साहब ने मेरा केस बहुत ध्यान से सुना। मुझे आश्वासन मिला है कि मामला चंडीगढ़ भेज दिया गया है और जल्द ही इसका समाधान होगा।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एनआरआई की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए।

स्कूल बिल्डिंग से लेकर सीवरेज तक की समस्याओं पर एक्शन
जन-संवाद के दौरान फिल्लौर के गांव संगतपुर से आए तरसेम सिंह ने अपने क्षेत्र की जर्जर स्कूल बिल्डिंग का मुद्दा उठाया। वहीं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने सड़कों, ड्रेनेज और पानी की निकासी की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। सीएम मान ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इन विकास कार्यों के लिए खाका तैयार करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आदेश जारी किए।

खुद कमान संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री
मुलाकात करने आए लोगों ने सीएम के कार्य करने के तरीके की प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि सीएम मान न केवल समस्याओं को सुन रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में मौके पर ही जवाबदेही भी तय कर रहे हैं। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी तंत्र को आम आदमी के दरवाजे तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *