loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

Lucky Oberoi Murder Case : सीसीटीवी ने खोला राज, हत्या में नौकर भी शामिल!

भारत इंफो : जालंधर के चर्चित लक्की ओबरॉय मर्डर केस में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस हत्याकांड की परतें खुलती जा रही हैं। अब सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरे मामले में घर के ही एक भेदी की भूमिका को उजागर किया है।

नौकर ने भी हत्या की साजिश में शामिल
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लक्की ओबरॉय की हत्या में उनके अपने नौकर ‘शिंगरी’ का हाथ था। सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा सवार शूटरों के साथ एक क्रेटा गाड़ी भी दिखाई दे रही है, जिसे कथित तौर पर शिंगरी ही चला रहा था। सूत्रों की मानें तो हत्या के समय इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी उसी नौकर का था।

सूत्रों के मुताबिक शिंगरी और लक्की के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। लक्की ने शिंगरी को नशा करने के पर बुरी तरह पीटा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल के गुर्गों से हाथ मिला लिया और अपने ही मालिक की रेकी कर उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया।

गिरवी रखी कार और फरार नौकर का जाल
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर भाग निकले थे। फुटेज में दिख रहा है कि शिंगरी ने एक्टिवा को कहीं ठिकाने लगा दिया और फिर वह क्रेटा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पुलिस के लिए सबसे पेचीदा कड़ी वह क्रेटा कार थी, जिसका संबंध तिहाड़ जेल में बंद एक कार डीलर कालड़ा से निकला।

जांच में पता चला कि यह कार ‘अरोड़ा’ नामक व्यक्ति की थी, जिसने पैसे की तंगी के कारण इसे लक्की ओबरॉय के पास 2.40 लाख रुपये में गिरवी रखा था। शिंगरी ने चतुराई से लक्की को झांसा देकर वह कार अपने पास चलाने के लिए रख ली थी और अंत में उसी गाड़ी का इस्तेमाल रेकी और फरार होने के लिए किया।

पुलिस की रडार पर ‘इंसाइडर’ एंगल
हत्याकांड के बाद से ही नौकर शिंगरी गायब है और पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर छापेमारी कर रही है। पुलिस को संदेह है कि शिंगरी ने ही हत्यारों को लक्की की लोकेशन और उनकी मूवमेंट की पल-पल की जानकारी दी थी। अलग-अलग जगहों पर लगे कैमरों में शिंगरी को क्रेटा कार के साथ देखा गया है, जिससे साजिश में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो रही है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जिससे यह साफ हो सके कि शिंगरी और शूटरों के बीच संपर्क कैसे हुआ और इस साजिश में और कौन-कौन से सफेदपोश चेहरे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *