loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की हुई मौत

भारत इंफो : मोगा में स्मालसर सड़क के नज़दीक पॉलिटेक्निक कॉलेज रोडे के पास घोड़ा-ट्रॉला और ट्रकों के बीच आमने-सामने भयानक टक्कर होने की सूचना मिली है। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान यह भी बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति ट्रक चालक हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर समाजसेवी लोगों और गांव के लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए ट्रकों में फंसे मृतकों के शव बाहर निकाले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी द्वारा इस मामले के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *