Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब में शताब्दी समेत कई ट्रेने धुंध के कारण लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

भारत इंफो : उत्तरी भारत में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दी है। सुबह के समय बेहद कम विजिबिलिटी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिला। दिल्ली से अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चली, जबकि शान-ए-पंजाब और दिल्ली–पठानकोट एक्सप्रेस भी लेट रहीं।

सुरक्षा के चलते घटाई गई ट्रेनों की स्पीड
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण ट्रैक पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखनी पड़ी, जिससे संचालन प्रभावित हुआ।

स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़
ट्रेनों के लेट होने से नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने ट्रेन की स्थिति की समय पर जानकारी न मिलने पर नाराजगी भी जताई।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *