loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी HRTC बस, 4 की मौत

भारत इंफो : उत्तराखंड के कवानू क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरे शूदोई खड्ड में जा गिरी।

इस दुखद घटना में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुल 33 यात्री घायल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, 10 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें  इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पास देने के चक्कर में गहरी खाई में जा समाई बस

हादसे का शिकार हुई बस (HP-66A-2588) सुबह करीब 9:30 बजे नेरवा से रवाना हुई थी। जैसे ही बस हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर कवानू के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को रास्ता देते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया। सुबह लगभग 10 बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गहरी खाई से घायलों की चीखें सुनाई देने लगीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का उपचार

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया। बस के कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस सहित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से बाहर निकाला गया। वर्तमान में घायलों का उपचार उत्तराखंड के विकासनगर, देहरादून और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *