loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

संगरूर में घने कोहरे के कारण हादसा : पेड़ से टकराई कर्मचारियों से भरी बस, गर्भवती महिला समेत 7 घायल

भारत इंफो : पंजाब में बरनाला से संगरूर की ओर आ रही एक निजी बस आज सुबह घने कोहरे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान मौजूद और घायलों के मुताबिक सड़क पर एक कार के अचानक सामने आने और ज्यादा धुंध के कारण यह हादसा हुआ। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। बस में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से 7 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सभी घायल खतरे से बाहर
हादसे के तुरंत बाद सवारियों का रेस्क्यू शुरू किया गया और उन्हें संगरूर के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी की भी हालत नाजुक नहीं है। सभी खतरे से बाहर हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल केयर दी जा रही है।

इलाज के लिए कंपनी की मदद
इस दुर्घटना के बाद संबंधित निजी कंपनी आईएएल ने अपने प्रतिनिधियों को अस्पताल भेजा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी है और घायलों के इलाज का पूरा खर्चा खुद उठाएगी। अस्पताल में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि वे डॉक्टरों के संपर्क में हैं ताकि घायलों को बेहतरीन ईलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *