भारत इंफो : टी-20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट प्रेमियों को जिस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार था, वह अब नहीं हो पाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित मुकाबला रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने के फैसले से पाकिस्तान नाराज़ हो गया। इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।
पाकिस्तान के इस कदम के बाद टूर्नामेंट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। वहीं, भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस निराश नजर आ रहे हैं।