loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

Budget 2026 : क्या होगा महंगा और किन चीजों पर मिलेगी राहत, जानिए पूरी लिस्ट

भारत इंफो : केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद आम लोगों और कारोबार से जुड़े वर्गों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। सरकार ने कुछ वस्तुओं और सेक्टरों पर टैक्स व शुल्क बढ़ाए हैं, जिससे वे महंगी हो सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और निर्यात से जुड़े क्षेत्रों को राहत देकर कई जरूरी चीजों को सस्ता किया गया है।

ये चीजें होंगी महंगी

खनिज (Minerals) से जुड़े उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी संभव

स्क्रैप से जुड़े कारोबार पर अतिरिक्त असर

शराब पर टैक्स बढ़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं

फ्यूचर्स ट्रेडिंग करना पहले से महंगा होगा

ये चीजें होंगी सस्ती

कैंसर और डायबिटीज (शुगर) से जुड़ी दवाइयां सस्ती होंगी

7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर कर में छूट

सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी

चमड़ा और कपड़ा निर्यात की लागत घटेगी

जूते, बैट्री और माइक्रोवेव ओवन की कीमतों में कमी संभव

रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

आम आदमी को क्या फायदा
सरकार ने बजट 2026 में इलाज को सस्ता करने, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू उद्योगों को मजबूत करने पर जोर दिया है। हालांकि कुछ वस्तुओं के महंगे होने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े क्षेत्रों में दी गई राहत से कुल मिलाकर संतुलित फायदा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *