भारत इंफो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है। जालंधर दौरे की तारीख को लेकर अलग-अलग नेताओं के बयानों के चलते सियासी हलकों में कन्फ्यूजन बढ़ गया। चंडीगढ़ में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2 फरवरी को जालंधर आएंगे। हालांकि बाद में उनके ऑफिस की तरफ से इस पर सफाई दी गई।

सिरसा के ऑफिस ने दी सफाई
मामले के तूल पकड़ने के बाद मनजिंदर सिरसा के कार्यालय की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई। इसमें बताया गया कि सिरसा से तारीख बताने में गलती हो गई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा 1 फरवरी को ही फाइनल है।
डेरा सचखंड बल्लां ने किया दौरे की पुष्टि
इस बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डेरा सचखंड बल्लां की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। डेरा प्रबंधन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित जालंधर दौरा 1 फरवरी को ही होगा, जिससे तारीख को लेकर चल रहा भ्रम काफी हद तक साफ हो गया है।