loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

कनाडा के Surrey में Emergency लागू, इस कारण लिया गया फैसला

भारत इंफो : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) शहर में फिरौती और आपराधिक धमकियों की बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरे प्रशासन ने शहर में आपातकाल घोषित कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन घटनाओं के पीछे संगठित अपराध गिरोह सक्रिय हैं।

पंजाबी मूल के गैंगस्टरों की भूमिका की आशंका
जांच एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि इन आपराधिक वारदातों में पंजाबी मूल के संगठित गैंगस्टरों की भूमिका हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह व्यवस्थित तरीके से कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं और लगातार फिरौती की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे शहर में डर का माहौल बन गया है।

कारोबारी वर्ग सबसे ज्यादा निशाने पर
सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में सरे में फिरौती की धमकियों में अचानक तेज़ इजाफा हुआ है। खास तौर पर छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। धमकियों के चलते कई व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और स्थानीय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपराध पर लगाम के लिए सख्त कदम
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां अब इन आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि भारतीय-कनाडाई समुदाय सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *