Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग, हमलावर मौके से फरार

भारत इंफो : जालंधर के रामामंडी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटर सवार युवकों ने एक फॉर्च्यूनर कार पर सरेआम गोलियां चला दीं। घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी।

कार के दरवाज़े में लगी गोलियां

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चलते स्कूटर से फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाया। फायरिंग के दौरान गोलियां कार के दरवाज़े में जा लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  पहली नज़र में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना के बाद रामामंडी इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *