loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

नवांशहर डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू

भारत इंफो : पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह-सुबह पहले गुरदासपुर और श्री मुक्तसर साहिब के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं अब नवांशहर के डीसी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की ईमेल भेजी गई है। यह धमकी डीसी ऑफिस के ऑफिशियल ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

एहतियातन डीसी ऑफिस कराया गया खाली
धमकी मिलते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए डीसी ऑफिस को तुरंत खाली करवा दिया। कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पूरे परिसर को सील कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जांच में जुटा प्रशासन, ईमेल के सोर्स की तलाश
नवांशहर के डीसी अंकुरजीत सिंह ने बताया कि सुबह ऑफिस के आधिकारिक ईमेल पर बम धमाके की धमकी वाला संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और उसके सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *