Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

पंजाब में भाजपा ने 2027 विधानसभा की शुरू की तैयारियां, पार्टी में शामिल किए ये चर्चित नेता

भारत इंफो : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल हो गए।

चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस में जॉइनिंग कार्यक्रम
भाजपा में शामिल होने वालों में जगमीत बराड़ के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू और वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत बराड़ का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रह चुके जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भाजपा का हमला
सुनील जाखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में आज आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब उम्मीद की नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। जाखड़ ने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य को सही दिशा में संभाल सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तो मुख्यमंत्री पद तक को गिरवी रख दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *