भारत इंफो : पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में बठिंडा सहित तीन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) के नाम भी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

