भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का जालंधर का दौरा रद्द कर दिया गया है। यह दौरा ऐसे मौके पर हुआ है जब पंजाब के डीजीपी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा की तरफ से तलब किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक अब मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार 11 जनवरी को जालंधर का दौरा कर सकते हैं। दौरा रद्द किए जाने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत रविवार को मुख्यमंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शहर में पहुंच सकते हैं।