loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

एक के बाद एक 7 झटके! इस राज्य में बड़े भूकंप का डर, स्कूल बंद

भारत इंफो : गुजरात के राजकोट में पिछले 24 घंटे के दौरान भूकंप के सात झटके महसूस किए गए। हालांकि सभी झटके हल्के तीव्रता के थे, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

2.7 से 3.8 मैग्नीट्यूड के बीच रही तीव्रता
सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इन भूकंप झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 मैग्नीट्यूड के बीच दर्ज की गई। एहतियातन प्रशासन ने आसपास के कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उपलेटा से करीब 28 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया है। लगातार झटकों के कारण इलाके में लोगों के बीच बड़े भूकंप को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।

सुबह के समय आए लगातार झटके
अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 6:19 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसके बाद दूसरा झटका 6:55 बजे और तीसरा 6:58 बजे महसूस किया गया। इसी क्रम में 7:10 बजे पांचवां, 7:13 बजे छठवां और 7:33 बजे सातवां झटका दर्ज किया गया।

इसके अलावा वीरवार रात 8:43 बजे भी भूकंप का एक झटका महसूस किया गया था। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *