loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

भारत इंफो : पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक आज यानी 9 जनवरी को होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। यह कैबिनेट बैठक आज शाम 4 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कुछ बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है। बैठक को राज्य की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *