loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पाकिस्तान में ही अभी रहेगी सरबजीत कौर, डिपोर्ट पर पाक सरकार ने लगाई रोक

भारत इंफो : पाकिस्तान गई पंजाब की महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिलहाल टल गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन आखिरी समय पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी।

गृह मंत्रालय ने कोर्ट केस का दिया हवाला
पाकिस्तानी गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है। मंत्रालय के मुताबिक जब तक अदालत का अंतिम आदेश नहीं आ जाता, तब तक महिला को भारत भेजने से जुड़ी कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।

पाक पुलिस की कस्टडी में सरबजीत
सरबजीत कौर इस समय पाकिस्तान पुलिस की कस्टडी में है। उसकी कस्टडी के दौरान की तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने रविवार को सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। नासिर हुसैन पाकिस्तानी नागरिक है, जिससे सरबजीत ने पाकिस्तान में निकाह किया था।

कपूरथला की रहने वाली है सरबजीत कौर
सरबजीत कौर पंजाब के कपूरथला जिले की रहने वाली है। वह 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान पहुंचने के बाद सरबजीत कौर ने वहां के निवासी नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। निकाह के लिए उसने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *