loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

जालंधर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DCP नरेश डोगरा और धमनबीर सिंह का तबादला

भारत इंफो : पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग में लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा और डीसीपी धमनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। सरकार ने इन तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

नरेश डोगरा को मिली अहम जिम्मेदारी
डीसीपी नरेश डोगरा को AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), फाजिल्का नियुक्त किया गया है। जालंधर में तैनाती के दौरान नरेश डोगरा ने कई अहम और संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके तबादले के बाद जालंधर पुलिस प्रशासन में नए डीसीपी की तैनाती जल्द किए जाने की संभावना है।

पंजाब क्राइम पर नकेल लगाने का दावा
नरेश डोगरा ने अपने तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि SSOC के माध्यम से पंजाब में अपराध पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है AIG SSOC की भूमिका
AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब पुलिस की एक विशेष और अहम यूनिट है। यह यूनिट आतंकवाद विरोधी अभियान, गैंगस्टर और संगठित अपराध पर नियंत्रण, ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और हाई-प्रोफाइल व संवेदनशील मामलों की निगरानी व संचालन का काम करती है। राज्य स्तर पर यह यूनिट गंभीर अपराधों से निपटने में अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *