loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

CBI की बड़ी कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

भारत इंफो : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय में तैनात एक आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के रूप में हुई है। उन पर बेंगलुरु की एक निजी कंपनी से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

घर से 2.36 करोड़ नकद बरामद
CBI की छापेमारी के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के आवास से 2.36 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। एजेंसी का कहना है कि यह रकम जांच के दायरे में है और इसके स्रोत की गहन जांच की जा रही है।

पत्नी कर्नल काजल बाली भी जांच के घेरे में
CBI ने इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। तलाशी के दौरान काजल बाली के घर से 10 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। कर्नल काजल बाली वर्तमान में डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU), श्रीगंगानगर, राजस्थान में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

बिचौलिया भी गिरफ्तार, CBI रिमांड पर आरोपी
इस रिश्वतखोरी मामले में CBI ने बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। अदालत ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और विनोद कुमार दोनों को 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में भेज दिया है।

निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की साजिश का आरोप
CBI के अनुसार यह मामला 19 दिसंबर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों के साथ कथित तौर पर साठगांठ कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने की साजिश रचते थे। CBI इस पूरे नेटवर्क और धन के लेनदेन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *