loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

GTB नगर में दिन-दहाड़े मां-बेटी पर चली गोलियां, मां की मौत

भारत इंफो : लुधियाना के जीटीबी नगर मुंडियां इलाके में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला घर के बाहर अपनी बेटी के साथ बैठी थी, तभी एक बदमाश मौके पर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

बेटी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग
घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक हमलावर ने महिला और उसकी बेटी दोनों पर गोलियां चलाईं। बेटी किसी तरह जान बचाने में सफल रही, लेकिन महिला के सिर में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

मृतका की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई
पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और महिला की बेटी सदमे में है। मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और उन्हें इस हमले के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मोहल्ले और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *