Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पंजाब में बढ़ी ठंड, 8 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

भारत इंफो : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठंड में कोई कमी नहीं आई है।

तापमान में हल्की बढ़त, ठिठुरन बरकरार
पिछले 24 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। फिर भी फरीदकोट और गुरदासपुर में ठिठुरन बनी हुई है, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों जिले राज्य में सबसे अधिक ठंडे रहे।

8 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव है, जिसके चलते मौसम में यह बदलाव आया है।दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात और सुबह की सर्द हवाएँ परेशान करती रहेंगी।

इन जिलों में कोल्ड वेव का यैलो अलर्ट

  1. जालंधर
  2. फाजिल्का
  3. मुक्तसर
  4. बठिंडा
  5. फरीदकोट
  6. जालंधर
  7. मोगा
  8. मानसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *