Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

पंजाब में राजनीतिक तूफान तेज! नवजोत कौर सिद्धू पर गिरी गाज़, वड़िंग ने दिखाया बाहर का रास्ता

भारत इंफो : पंजाब कांग्रेस में सोमवार को बड़ा धमाका हो गया। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

डॉ. नवजोत कौर हाल ही में दिए अपने विवादित बयान—कि CM की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए की डील होती है—से पहले ही पार्टी में भूचाल ला चुकी थीं। लेकिन मामला तब और गरमाया जब उन्होंने एक टीवी चैनल पर आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने 5 करोड़ रुपए में काउंसलर की टिकट बेची।

नवजोत कौर का कहना है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हैं और इसी खींचतान की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। बयानबाजी बढ़ती देख कांग्रेस हाईकमान ने देर शाम उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

वहीं नवजोत कौर के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व डिप्टी CM और मौजूदा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सिद्धू परिवार पर निशाना साधते नजर आए। रंधावा ने पूछा—

“आपके पति ने कांग्रेस सरकार में नंबर-2 मंत्री बनने के लिए कितने रुपए दिए? पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के लिए कितने दिए? और आपके ससुर जो AG बने थे—क्या वह भी पैसों से बना था?”

इस पूरे विवाद ने पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त उथल-पुथल मचा दी है और आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *