loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

पंजाब में कड़ाके की ठंड, 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, यह शहर सबसे ठंडा

भारत इंफो : पंजाब में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में शीतलहर (कोल्ड वेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड के साथ-साथ कई इलाकों में घनी धुंध भी देखी जा रही है।

फरीदकोट रहा सबसे ठंडा स्थान
राज्य में ठंड का सबसे ज्यादा असर फरीदकोट में देखने को मिला है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर जालंधर और चंडीगढ़ की हवा काफी प्रदूषित दर्ज की गई है।

इन 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज विशेष रूप से राजस्थान से सटे जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। जिन 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है, जिसमें जालंधर,फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और मानसा शामिल है।

वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर और पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवा का एक चक्रवात (Cyclonic Circulation), जो पहले हरियाणा के पास था, अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ गया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 दिसंबर 2025 से एक नया, लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। हालांकि, आज राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *