loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

पंजाब में AAP MLA की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

भारत इंफो : पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की गाड़ी एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी कार की टक्कर एक दूसरी गाड़ी से आमने-सामने हो गई। विधायक डॉ. चरणजीत सिंह दुर्घटना के समय कार में मौजूद थे।

नहर पुल के पास हुआ हादसा
यह भीषण हादसा नहर के पुल के पास एक चौंक में हुआ। दुर्घटना के समय विधायक की कार को उनका ड्राइवर चला रहा था। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

दूसरी कार में सवार महिला घायल
राहत की बात यह है कि विधायक डॉ. चरणजीत सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दूसरी कार में सवार एक महिला इस दुर्घटना में घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगा रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *