loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

अब नहीं मिलेगा पुराना पासपोर्ट: सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या बदला

भारत इंफो : विदेश यात्रा और वेरिफेकेशन के लिए पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम V2.0 लागू कर दिया है। इसके तहत अब पूरे देश में ई-पासपोर्ट सिस्टम शुरू हो चुका है। भारत और विदेशों में मौजूद भारतीय दूतावासों में नए आवेदन और रिन्यूअल पर केवल चिप-आधारित ई-पासपोर्ट ही जारी किए जाएंगे।

पुराने पासपोर्ट वैध रहेंगे
कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुराने पासपोर्ट अब अमान्य हो जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने पासपोर्ट उनकी एक्सपायरी डेट तक पूरी तरह मान्य रहेंगे। इन्हें पहले की तरह यात्रा और पहचान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। पासपोर्ट की वैधता खत्म होने पर या नए आवेदन में केवल चिप वाला ई-पासपोर्ट ही प्रदान किया जाएगा।

नए आवेदकों के लिए प्रक्रिया
नया ई-पासपोर्ट पाने के लिए किसी अलग विकल्प को चुनने की आवश्यकता नहीं है। पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के दौरान सिस्टम स्वतः ही ई-पासपोर्ट को लागू कर देगा। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से सुरक्षा बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान इमिग्रेशन प्रक्रिया और तेज होगी।

ई-पासपोर्ट क्या होता है

  • नए ई-पासपोर्ट के कवर पर एक छोटा सुनहरा चिप लगा होता है
  • RFID तकनीक
  • पासपोर्ट धारक का बायोमेट्रिक डेटा
  • फोटो
  • व्यक्तिगत जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *