loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

Bihar Election Result : शुरुआती रुझानों NDA 182 सीटों पर आगे, महागठबंधन 58 को सीटों पर बढ़त

भारत इंफो : बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 10 बजे तक आए रुझानों में एनडीए स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है और एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती नजर आ रही है। रुझानों के मुताबिक एनडीए 182 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जदयू इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है और 80 सीटों पर आगे चल रही है।

JDU बनी सबसे बड़ी पार्टी
JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है। वह 80 सीटों पर आगे चल रही है। उसके बाद भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे के बराबर ही चल रही है। वहीं RJD 46 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 7 सीटों पर लीड लिए हुए है।

बिहार में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किए गए हैं।पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस बार बिहार चुनाव दो चरणों में हुए थे और कुल 67.10% मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 की तुलना में लगभग 10% अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *