Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

वेरका मिल्क प्लांट में भीषण धमाका, 6 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर

भारत इंफो : लुधियाना शहर के नामी वेरका मिल्क प्लांट में एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस ब्लास्ट में 6 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने एक कर्मचारी की हालत बेहद नाजुक बताई है।

एयर हीटर सेक्शन में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट के एयर हीटर सेक्शन में हुआ। अचानक तेज आवाज़ के साथ ब्लास्ट हुआ, जिसकी गूंज से पूरी फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में छह लोग घायल

घायलों की पहचान कुलवंत सिंह, कुनाल जैन, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई है। इनमें से कुनाल जैन की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हादसे के बाद प्लांट में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *