Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

DIG हरचरण भुल्लर के खिलाफ पंजाब सरकार ने लिया एक्शन

भारत इंफो : पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। भुल्लर, रोपड़ रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात थे।

16 अक्टूबर को CBI ने किया था गिरफ्तार

DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई (CBI) ने 16 अक्टूबर 2025 को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है निलंबन की वजह?

पंजाब सरकार के गृह विभाग ने 18 अक्टूबर 2025 को निलंबन का आदेश जारी किया। नियम के मुताबिक अगर कोई सरकारी अधिकारी आपराधिक मामले में 48 घंटे से ज़्यादा पुलिस हिरासत में रहता है, तो उसे नौकरी से निलंबित मान लिया जाता है।

चूकि डीआईजी भुल्लर को गिरफ्तार हुए 48 घंटे से ज़्यादा बीत चुके हैं, इसलिए उन्हें 16 अक्टूबर 2025 से ही निलंबित माना गया है। यह आदेश पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह मामले) आलोक शेखर ने जारी किया है।

इस निलंबन की जानकारी केंद्र सरकार और पंजाब के आला अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *