Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पंजाब में सरेआम AAP नेता पर चली अंधाधुंध गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भारत इंफो : पंजाब में आप नेता के ऊपर अंधाधुंध फायरिं की गई है। इस फायरिंग वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

2 बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बटाला के कस्बा घुमान में आप पंचायत सदस्य और दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह हाजरा अपना दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर 2 हमलावर आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने के बाद गुरजीत सिंह वहीं पर गिर पड़े। गोलियां मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई

जैसे ही गुरजीत के परिजनों के इस घटना के बारे में पता चला तो वह दौड़े-दौड़े दुकान पर पहुंचे और उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *